चौपाल लगा और रैली निकालकर परिवार नियोजन के लिए लोगों को किया गया जागरूक

- परिवार नियोजन पखवाड़ा • परवत्ता प्रखंड के डुमरिया बुजुर्ग पंचायत में कार्यक्रम का हुआ आयोजन
- स्वास्थ्य विभाग एवं पिरामल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को किया गया जागरूक

खगड़िया, 16 जुलाई, 2024-


जिले में 11 जुलाई से परिवार नियोजन पखवाड़ा चल रहा है। जिसके तहत लगातार विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया जा रहा है। ताकि सामुदायिक स्तर पर लोग जागरूक हो सके और अधिकाधिक योग्य लाभार्थी लाभ उठा सके तथा पखवाड़े का सफल संचालन सुनिश्चित हो सके। इसी कड़ी में मंगलवार को परवत्ता प्रखंड के डुमरिया बुजुर्ग पंचायत में स्वास्थ्य विभाग एवं पिरामल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में लोगों को जागरूक करने के लिए एक चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में गाँव के महिला एवं पुरूष सदस्य शामिल हुए। मौजूद सभी लोगों परिवार नियोजन के साधन को अपनाना क्यों जरूरी है, इससे क्या लाभ है समेत अन्य आवश्यक और जरूरी जानकारी देकर जागरूक किया एवं परिवार नियोजन के साधन को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। चौपाल के बाद गाँव में एक रैली निकालकर भी लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर पिरामल फाउंडेशन के सीनियर प्रोग्राम लीडर सेराज हसन, यूएनएफपीए के राजेश पांडेय, बीसीएम सचिन कुमार, परिवार नियोजन काउंसलर अभिषेक कुमार समेत बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता और जीविका दीदी मौजूद थे।

- स्थाई और अस्थाई साधनों की दी गई जानकारी :
पिरामल फाउंडेशन के सीनियर प्रोग्राम लीडर सेराज हसन ने बताया, चौपाल में गाँव के बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं शामिल हुए। मौजूद सभी लोगों को परिवार नियोजन के दोनों साधन, स्थाई और अस्थाई की विस्तृत जानकारी दी गई। जिसमें बताया गया कि अगर कोई महिला परिवार नियोजन के स्थाई साधन को अपनाने के लिए तैयार है। किन्तु, उनका शरीर ऑपरेशन के लिए सक्षम नहीं है तो ऐसी महिलाएं अस्थाई साधन में आने वाले निरोध, माला–एन, छाया, इजी–पिल, अंतरा, कॉपर–टी आदि सुविधा को अपना सकतीं हैं। अस्थाई साधन भी पूरी तरह कारगर, प्रभावी और सुरक्षित है।

- छोटा, खुशहाल और स्वस्थ परिवार बनाने के परिवार नियोजन जरूरी :
यूएनएफपीए के राजेश पांडेय ने बताया, चौपाल व जागरूकता रैली के दौरान लोगों को परिवार नियोजन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। जिसके दौरान बताया गया कि छोटा, खुशहाल, स्वस्थ और शिक्षित परिवार निर्माण के लिए परिवार नियोजन के साधन को अपनाना बेहद जरूरी है। परिवार नियोजन के साधन को अपनाने से ना सिर्फ छोटा परिवार का निर्माण होगा। बल्कि, स्वस्थ, शिक्षित और खुशहाल परिवार का निर्माण होगा। महिला और बच्चों का भी बेहतर शारीरिक विकास होगा। पूरे परिवार की बेहतर परवरिश को गति मिलेगी और स्वस्थ, शिक्षित और खुशहाल समाज निर्माण को भी गति मिलेगी। सामाजिक वातावरण में साकारात्मक बदलाव होगा।

रिपोर्टर

  • Aishwarya Sinha
    Aishwarya Sinha

    The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News

    Aishwarya Sinha

संबंधित पोस्ट